रायसी के विकास पथ पर एक और ऐतिहासिक कदम 52 लाख के हुए विकास कार्यों के उद्घाटन

लक्सर,गुरप्रीत सिंह।आज ग्राम रायसी में मुख्य सड़क मार्ग से प्राचीन हनुमान मंदिर तक सुरक्षा दीवार, सीसी सड़क निर्माण तथा मंदिर प्रांगण में इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण के लगभग ₹52 लाख की लागत वाले विकास कार्यों का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया गया।
यह केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि ग्राम की आस्था, सुरक्षा, सुविधा और समग्र विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्राचीन हनुमान मंदिर तक बेहतर मार्ग, सुरक्षित दीवार एवं सुंदर प्रांगण से श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।
इस पावन अवसर पर मंदिर के पूज्य महाराज श्री उत्तम दास जी (खिचड़ी वाले) का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। साथ ही ग्राम के सम्मानित जनों में श्री वीरेंद्र गर्ग जी (पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख), ऋषि पाल जी, सुरेश जी, देशराज जी, महेंद्र जी, सुशील जी, मुकेश जी, राजेश जी, श्री बिट्टू जी, श्री नितिन जी, श्री जतिन जी, श्री अंशुल जी, सनी जी, जॉनी जी सहित अनेक गणमान्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
सभी ग्रामवासियों के स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार। हमारा संकल्प है कि ग्राम रायसी को विकास, आस्था और सुविधाओं के नए आयामों तक पहुँचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *