Laksar से गुरप्रीत सिंह।खास रिपोर्ट—जहां जनप्रतिनिधि सिर्फ बातें नहीं, बल्कि विकास को जमीन पर उतारते दिख रहे हैं।
Umesh Kumar, खानपुर से निर्दलीय विधायक, ने एक मिसाल पेश करते हुए महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर तीन गांवों में मंदिर निर्माण कराकर समाज को बड़ी सौगात दी है।
🎉 भक्ति और उत्सव का संगम
खानपुर विधानसभा क्षेत्र के करणपुर, खानपुर और डेरियों गांव में आज का दिन बेहद खास रहा। विधायक उमेश कुमार इन गांवों में पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
🛕 70 लाख की लागत से बने मंदिर
विधायक ने करीब 70 लाख रुपये अपने निजी खर्च से तीनों गांवों में मंदिरों का निर्माण कराया।
महर्षि कश्यप जयंती के मौके पर यहां विधिवत मूर्ति स्थापना की गई और विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ।
🙏 गांवों में दिखा उत्साह
पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उत्सव का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा और इस पहल को लोगों ने सराहा।
🎯 मैसेज साफ है
👉 जब जनप्रतिनिधि चाहें, तो विकास सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता—वो जमीन पर दिखता है।
