लक्सर गुरप्रीत सिंह।उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी राज्यमंत्री श्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।इस मुलाकात के दौरान लक्सर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ।श्री जमदग्नि ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में लक्सर विधानसभा क्षेत्र लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आने वाले समय में क्षेत्र को कई नई सौगातें मिलेंगी।इस विशेष अवसर पर उनके पुत्र अभिषेक जमदग्नि एवं पौत्र अधिष्ठान जमदग्नि भी मौजूद रहे।
