लक्सर, गुरप्रीत सिंह।“एक ज़रिया एक कदम मानवता की ओर” एवं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से रुड़की ग्राम मंडकी में भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों एवं ग्रामीणों के लिए रूह अफ़ज़ा पानी की छबील लगाई गई। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने ठंडे शरबत का लाभ लिया और ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की।
इस अवसर पर समाजसेवी डॉ अमन शर्मा एवं डॉ राशिद मलिक ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट हमेशा समाज हित में कार्य करता रहेगा और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
ट्रस्ट सदस्यों ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। गांव के लोगों ने संस्था के इस मानवीय कदम की प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।
