SIR को लेकर कांग्रेस की बड़ी तैयारी””206 बूथों पर फर्जी वोट रोकने की रणनीति”

हरिद्वार।राजीव डेरवी आगामी 8 जून से शुरू होने वाले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 26 भेल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 206 बूथों के BLA-2 कार्यकर्ताओं का एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम इंटक कार्यालय, सेक्टर-3 भेल हरिद्वार में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन ज्वालापुर ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी, शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा तथा बहादराबाद ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौहान के संयोजन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर हरिद्वार लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र रावत, हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, रानीपुर विधानसभा के BLA-1 बी.एस. तेजियन, विधानसभा प्रभारी रवीश भाटिजा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण सत्र में अंकित चौहान ने BLA-2 कार्यकर्ताओं को SIR अभियान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और निर्वाचन आयोग के विभिन्न प्रपत्रों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फॉर्म-3, फॉर्म-4, फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 का उपयोग किन परिस्थितियों में किया जाता है तथा मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाए रखने में इनकी क्या भूमिका है।
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पात्र मतदाताओं के नाम हर हाल में मतदाता सूची में शामिल कराए जाएं तथा किसी भी अपात्र या फर्जी वोट को सूची में शामिल न होने दिया जाए।
कार्यक्रम के अंत में सभी BLA-2 कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर संकल्प लिया कि आगामी चुनावों में मतदाता सूची की शुचिता बनाए रखने के लिए वे अपने-अपने बूथों पर पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *