हरिद्वार राजीव डेरवी।देशभर में अंतरराष्ट्रीय दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है. हरिद्वार में भी कई स्थानों पर योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए गए. हरकी पैड़ी पर होम्योपैथी विभाग और ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के मैदान में आयुष विभाग की ओर से बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में आयुष मंत्री मदन कौशिक, मेयर किरन जैसल, डीएम मयूर दीक्षित और सीडीओ ललित नारायण मिश्रा समेत कई विभागों के अधिकारी और सैकड़ों छात्र छात्राओं ने शिरकत की. अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा सभी योगाभ्यास कराया गया. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कई साधु संतों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इस दौरान आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से योग को पूरे विश्व में पहचान मिली और पूरी दुनिया आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है. उन्होंने कहा कि योग केवल एक दिन का विषय नहीं है, बल्कि अभी लोगों को इसे अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए. निश्चित रूप से योग करने से मनुष्य शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है.
