हरिद्वार, 24 जून, राजीव डेरवी। लक्सर क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक 25 जून 2026 (गुरुवार) को विकास खंड सभागार, लक्सर में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत प्रमुख द्वारा की जाएगी और इसका शुभारंभ प्रातः 11 बजे से होगा।
खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि यह क्षेत्र पंचायत के नवगठित कार्यकाल की पहली बैठक होगी, जिसमें विकास योजनाओं, जनहित के मुद्दों और क्षेत्रीय आवश्यकताओं पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में क्षेत्र पंचायत समिति लक्सर के सभी ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन की ओर से उम्मीद जताई गई है कि बैठक में क्षेत्र के विकास को गति देने और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
